रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार टीम ने सोमवार को रेवाड़ी के शहरी व नियंत्रित क्षेत्र बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। इसमें हाईवे नंंबर-48 से झज्जर रोड पर गांव बांबड़ के पास अवैध रूप से एक ढाबा और 2 निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी व नगर योजनाकार की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से की गई। जिला योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमों के अनुसार अनुमति लें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को पता कर सकता है।