बावल। कस्बे के साबन रोड पर एक दुकान से चोर बैटरी चुरा ले गए। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हनुमान काॅलोनी निवासी विकास ने बताया कि साबन रोड पर उसकी दुकान है। जहां पर उसकी दो हाइड्रा व 2 ट्रैक्टर खड़े रहते है। रविवार को सुबह करीब 6 बजे दुकान पर आकर देखा तो वहां से दोनों हाइड्रा व ट्रैक्टर से बैटरी गायब थी। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक शिफ्ट गाड़ी में 4-5 व्यक्ति आए और बैटरी चोरी करके ले गए। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।