फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया

Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती टीम। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को गांव खटावली व धारूहेड़ा में 3.5 एकड़ में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी, सात कच्ची चहारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कराया। इसके अलावा करीब 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां पांच डीपीसी, छह परिधि चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्र अथवा शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी जरूर लें। इससे लोग विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।
अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलर लोगों को आकर्षक सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में निर्माण शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई होती है और खरीदार खुद को ठगा महसूस करता है। उन्होंने आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील की। किसी भी कार्यदिवस में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें