फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में डंपिंग यार्ड का स्थान बदलने की मांग की

विज्ञापन
एसडीएम को शिकायतें देते लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम विजय कुमार यादव ने जन शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

समाधान शिविर में एसडीएम के समक्ष गांव नांगल पठानी के कुछ लोगों ने शिकायत रखी कि गांव में सौ-सौ गज के प्लाट काटे गए थे। जिन पर बीपीएल परिवार अपना आशियाना बना कर रह रहे हैं। इसी जगह के आसपास पंचायत ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है, जिससे यहां का वातावरण दूषित बना हुआ है। इसी प्रकार गांव कान्हड़वास के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत दी कि पंचायत उनकी रिहायश के समीप डंपिंग यार्ड बनवाना चाहती है। यहां डंपिंग यार्ड बन गया तो ग्रामीणों का इस स्थान पर रहना दूभर हो जाएगा। इसलिए डंपिंग यार्ड का स्थान बदला जाए। गांव टूमना के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव की एक गली में किसी व्यक्ति ने नाजायज कब्जा किया हुआ है। यहां गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इस जलभराव से उसके मकान की क्षति हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को इन मामलों का प्रभावी ढंग से निपटारा किए जाने के निर्देश दिए हैं। समाधान शिविर में बीडीपीओ अनिल कुमार, टीआरए रणधीर ङ्क्षसह, दलसिंह आर्य, तहसील कल्याण अधिकारी अनीत यादव, एसडीओ सुमित कुमार, वीर सिंह नाजिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें