फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनसीसी यूनिट शुरू कराने की मांग, विद्यार्थियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) यूनिट शुरू कराने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

रवि मसीत ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है। विश्वविद्यालय में एनसीसी यूनिट शुरू होने से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण, परेड, शिविरों, सामाजिक सेवा और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
ज्ञापन में मांग की गई कि इच्छुक विद्यार्थियों को एनसीसी में शामिल होने का समान अवसर दिया जाए। इसके लिए आवश्यक मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने के साथ भर्ती, प्रशिक्षण, शिविर तथा अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी विद्यार्थियों को दी जाए। साथ ही संबंधित एनसीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

रवि मसीत ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी। इस दौरान गौरव, जयंत, राहुल, गीतिका, ऋतु, गरिमा, अंशिका, प्रीति, मुस्कान, सोनाली, इशिका, निकिता, हर्षित, संजू, हेमंत, जैस्मीन, कोमल, स्वीटी, महक, जीवन, मानसी, हिमांशी और अंकिता सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें