रेवाड़ी। गांव कृष्ण नगर में हिंदू नव वर्ष पर हवन यज्ञ करते ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
कोसली। गांव कृष्ण नगर में हिंदू नववर्ष पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य के मार्गदर्शन में जिला महिला प्रभारी सरोज आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सरोज आर्य ने यज्ञ संपन्न करवाया। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पतंजलि योग समिति तहसील कोसली प्रभारी दयानंद आर्य तथा महिला प्रभारी राजेश कुमारी ने योग और प्राणायाम को जीवन में नियमित लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर योग शिक्षिका बादाम देवी, सुशीला देवी, शकुंतला, सुमित्रा, कृष्णा, संतरा, सुनीता, बिमला, ध्रुव प्रताप, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद