फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

Mon, 09 Feb 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपते समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रतिनिधि डॉ. अरविंद यादव और जिला प्रधान राजवीर यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन की कोई गारंटी नहीं है, जबकि कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिशत अंशदान अनिवार्य रूप से काटा जा रहा है।
शेयर बाजार पर आधारित होने के कारण सेवानिवृत्ति के उपरांत प्राप्त होने वाली राशि में भी अनिश्चितता बनी रहती है। सभी सरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हसला जिला प्रधान मनोज मसानी, पंचायती राज इंजीनियरिंग एसोसिएशन के राज्य प्रधान महेन्द्र सिंह यादव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें