फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमएसपी पर बाजरा की खरीद करने की मांग

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रदेश सरकार से 15 सितंबर से बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू करने की मांग की है।
भाकियू के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि अगस्त में मुख्यमंत्री रेवाड़ी आए थे। उस समय यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी। सीएम ने आश्वासन दिया था कि बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मंडियों में होगी। सोमवार को यूनियन के पदाधिकारी मंडी में पहुंचे तो किसानों का बाजरा मात्र 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा था। कहा कि सरकार को किसानों को एक हजार रुपये भावांतर भरपाई का लाभ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 सितंबर से बाजरा की खरीद एमएसपी पर शुरू नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन रोड जाम व टोल फ्री के लिए आंदोलन शुरू करेगी। वहीं यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को भी रेवाड़ी बुलाया जाएगा। इस दौरान डाॅ. रोहताश, रामेश्वर दयाल राज सिंह ढिल्लो, सवाचंद नंबरदार, नंबरदार, ओपी यादव, लोकेश, हरपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें