फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्नाटक की तर्ज पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी को पक्का करने की मांग

Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू पार्क में सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटू) की हुई बैठक में जिला उपप्रधान रामकुमार कनार्टक की तर्ज पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग हरियाणा सरकार से की। इस दौरान 20 मई को हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

रामकुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 2014 से लेकर अब तक एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया जबकि बीते 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर कर्नाटक सरकार ने एक कलम से 12692 सफाई कर्मचारी को पक्का करने का काम किया। इससे पहले हिमाचल सरकार भी कर्मचारियों को पक्का कर चुकी हैं इसलिए भाजपा की प्रदेश सरकार का भी फर्ज बनता है कि बिना किसी देरी के रेगुलराईजेशन नीति बनाकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी व शहरी सफाई कर्मचारी समेत सभी कच्चे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का ऐलान करे। ज्ञापन में ग्रामीण सफाई को पक्का करने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 24 नवंबर 2024 को जींद की गई घोषणा मुताबिक 26 हजार वेतन का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की गई। बैठक में नवल किशोर, ब्लॉक प्रधान संजय, नरेश विक्रम, सोनू इत्यादि ने लघु सचिवालय पहुंच कर महानिदेशक के नाम अपनी मांगों और 20 मई राज्यव्यापी हड़ताल का जिला विकास पंचायत अधिकारी व खंड विकास पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें