फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव जैतपुर में रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग

विज्ञापन
युवा पंचायत को लेकर जानकारी देते कॉमरेड राजेंद्र सिंह। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा देने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर गांव जैतपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संगठन डीवाईओ के तत्वावधान में 11 अप्रैल को जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली देशव्यापी युवा पंचायत के समर्थन में किया गया। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने अपने कहा कि हर नागरिक के लिए रोजी-रोटी एक मूलभूत आवश्यकता है इसलिए रोजगार को संविधान में मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं जो समाज के लिए चिंता का विषय है। सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरे और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। प्रदीप कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाली युवा पंचायत में जैतपुर और आसपास के गांवों के युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

युवा पंचायत को लेकर जानकारी देते कॉमरेड राजेंद्र सिंह। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें