कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से भाड़ावास गेट स्थित सरकारी स्कूल में स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मानव शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, इसलिए पर्यावरण की शुद्धता और इन तत्वों का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव व विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर रामपाल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा, शिव कुमार, जिला सचिव धीरज, प्राचार्य विनोद आदि मौजूद रहे।