संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। उपमंडल के एमटीएस सेक्टर एचएसवीपी के आरडब्लूए कार्यालय में एचएसवीपी रेवाड़ी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने ठेकेदार परमजीत व जेई अनामिका के साथ दौरा किया। आरडब्ल्यूए के खजांची सतीश जांगिड़ और उपप्रधान यादराम नंबरदार ने आगंतुकों का फूल माला पहनाकर व मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया। पूर्व प्रधान राकेश शास्त्री ने कोसली सेक्टर की आधे से अधिक सड़कें बनने पर एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का धन्यवाद किया। और साथ ही यह मांग रखी कि सेक्टर की शेष सड़कों के निर्माण कार्य की कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। कोसली सेक्टर में बूस्टिंग स्टेशन न होने से सेक्टरवासियों को आए दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। बूस्टिंग स्टेशन के लिए लंबे समय से सेक्टरवासी आवाज उठा रहे हैं परंतु अब तक बूस्टिंग स्टेशन नहीं बनाया गया है। बूस्टिंग स्टेशन निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शीघ्र की जाए। प्रधान वीरेंद्र झाड़ोदिया ने कहा कि सेक्टर के आधे से अधिक सीवर चैंबर टूटे हुए हैं, जिनकी मरम्मत करवाई जाए और सीवर चैंबरों की एक दूसरे से कनेक्टिविटी की जाए। सीवरों की कनेक्टिविटी होने के बाद मुख्य सीवर लाइन से इन्हें जोड़ा जाए। ताकि भविष्य में सेक्टरवासियों को सीवर से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े। सदस्य प्रवीण जांगड़ा ने कहा कि सेक्टर की कमर्शियल साइट की पार्किंग बहुत साल पहले बनाई गई थी, जो अब मिट्टी में तब्दील हो चुकी है। पार्किंग को नए सिरे से बनाया जाए ताकि वह अपना बूथ निर्माण कर सके। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अजय, सेठ भीम सिंह, हवलदार हवा सिंह, मास्टर मुकेश गुप्ता, प्रवक्ता चंचल यादव आदि उपस्थित रहे।