बड़ा तालाब के समीप एकत्रित संस्था के पदाधिकारी व युवा। स्रोत : संस्था
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने बड़ा तालाब के समीप युवाओं के साथ बैठक की। इसमें युवाओं ने रोजगार नीति और जॉब कैलेंडर की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
अशोक प्रधान ने कहा कि मंच ने गांवों और शहरों में इंडोर जिम, पुस्तकालय, यूथ क्लब भवन, रोजगार नीति, जॉब कैलेंडर, विद्यार्थियों के लिए विशेष बस सेवा और खेल मैदानों की स्थापना की मांगें उठाईं। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रत्येक गांव में जिम के साथ पांच एकड़ भूमि पर खेल मैदान विकसित करने, प्रत्येक वार्ड और सेक्टर में जिम और पुस्तकालय स्थापित करने की मांग की गई। विद्यार्थियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने और बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह जॉब्लेस क्लेम देने की मांग की गई।