फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईपीएस राजेश के डीजी बनने पर जताई खुशी

Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डीजी पद पर पदोन्नत होने पर खुशी मनाते लोग। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार कतोपुर को सीआरपीएफ में एडीजी पद से डायरेक्टर जनरल (डीजी) पद पर पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में लोगों ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि पर गांव खरसानकी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस राजेश कुमार के मामा एवं गांव निवासी रामानंद यादव ने अपने भांजे के डीजी बनने की खुशी में मंदिर परिसर में पांच पौधे लगाए तथा ग्रामीणों को लड्डू वितरित किए। रमेश यादव ने रामानंद यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सरपंच शारदा, अरुण नंबरदार, प्रताप पंच, राकेश पंच, अजीत, वीर सिंह, गरीब पंच, विजय, रामौतार, नवीन मैनेजर, प्रेम प्रकाश, शशि यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें