रेवाड़ी। ऑल इंडिया एंटी क्राइम संगठन (आइका) की बैठक रविवार को रामपुरा रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में हुई। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव कैप्टन भोलाराम यादव रहे। बैठक में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत की मांग की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रसेन अग्रवाल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने और बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की भी मांग की गई।
इसके अलावा शहर के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और नियमित साफ-सफाई, पार्कों में खराब पड़ी ओपन जिम को दुरुस्त कराने तथा नगर परिषद में कथित फर्जी प्रॉपर्टी आईडी की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।
कैप्टन भोलाराम यादव ने संगठन को आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वे संगठन के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं।
किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बेवजह परेशान करने अथवा गलत कार्य किए जाने पर संगठन अपनी बात उनके समक्ष रख सकता है। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुंदर मुदगिल, डॉ. सुभाष यादव, जिला अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा, महिला सचिव सुशील यादव, सुमन सोनी, सविता बनवाल, सोनिया सैनी, विनोद गुप्ता, महेश चंद्र सुलखा, श्रीकृष्ण डहिना, जगत सिंह, राजेश शर्मा, पवन कुमार, मदनलाल शर्मा, अनिल आर्य, सुरेंद्र इंदौरा, ओमप्रकाश बावल और संजय भूटानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।