फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी, बावल और शाहजहांपुर क्षेत्र का विकास करने की मांग

Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांग को लेकर एकजुट हुए लोग। स्त्रोत: मंच
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-बावल-शाहजहांपुर क्षेत्र में आवासीय, औद्योगिक और पर्यटन विकास को गति देने की मांग उठी है। लोक सेवा मंच के प्रधान अशोक ने कहा कि इस संबंध में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी जगमोहन यदुवंशी की पहल पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इस मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। संस्था की ओर से क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और विकास संबंधी सुझावों पर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना को दिल्ली से मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तथा नीमराना तक जल्द शुरू किया जाए। इससे क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने के साथ औद्योगिक गतिविधियों, रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों के चार करम तक के सभी कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अरावली की पहाड़ियों और प्राकृतिक दृश्यों को पर्यटन के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटन विभाग को पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र सिंह यादव, सुरेश शर्मा, रघुवीर सिक्का, सुनील राव, सुभाष चंद्र, जीतू मोनी, रविंदर, विकास यादव, वीरभान, जितेंद्र एसडीओ, कुशल कुमार, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, मास्टर सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें