फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा व राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग

Sat, 13 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16रेवाड़ी। एक निजी होटल में प्रैसवार्ता करते हुए जेजेपी के जिलाध्यक्ष चौ. विजय पंच।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी ने शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिले के नए संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा की और साथ ही सरकार से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने और राशन वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा शीघ्रता से वितरित किया जाए और जहां-जहां जलभराव की समस्या है वहां से जल निकासी के तत्काल प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक ज्ञापन भी सीटीएम को भी सौंपा जा चुका है।
चौ. विजय पंच ने राशन वितरण में हो रही तकनीकी दिक्कतों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डिपो धारकों को दी गई मशीनें सही से काम नहीं कर रहीं जिससे आम जनता को कई दिनों से राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि नए 6 हजार डिपो खोलने की घोषणा से पहले सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वर्तमान डिपो धारकों को समय पर उनका कमीशन मिले ताकि वे निर्बाध रूप से कार्य कर सकें।
इस मौके पर भूप सिंह रसियावास, प्रदेश संयुक्त सचिव, बच्चू सिंह शाहपुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,धर्मपाल देशवाल, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, किशन सिंह प्राणपुरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें