फोटो : 08रेवाड़ी। बरसात से नष्ट हुई फसल को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद
नांगलमूंदी। गांव उंचा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बारिश के कारण नष्ट फसल के मुआवजे की मांग की है। ग्रामीण ब्रहम्प्रकाश, हरिश, धनराज, रामानंद, सुभाष ने बताया कि मंगलवार शाम बारिश के कारण ग्वार, कपास, बाजरा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। फसलें नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में गांव उंचा के सरपंच जरनेल सिंह ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। संवाद