रेवाड़ी। बीकानेर स्कूल में पौधारोपण करते स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधे लगाए। कार्यवाहक प्राचार्य विजय सिंह की अध्यक्षता में पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जन कल्याण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
अध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में विद्यार्थियों ने कई फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास औषधीय पौधे लगाकर उनका उपयोग कर सकते हैं। बारिश के मौसम में अपने घर में औषधीय पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। इको क्लब प्रभारी सोमबीर यादव, प्रवक्ता नेहा शर्मा, विक्टोरिया, एबीआरसी दिनेश कुमार, चंद्रपाल सहित सौरव, वरुण, रवि, प्रिंस, डिंपल, अर्णव, चंचल, तमन्ना, स्वीटी आदि विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा।