फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पचास हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग

Tue, 07 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी को सौंपा। इसमें ओलावृष्टि से खराब फसल के बदले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की।
किसानों का नेतृत्व संगठन के प्रधान रामकुमार निमोठ, सचिव राकेश कुमार सुनारिया ने किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने ओलावृष्टि से तबाह फसल का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022, 2023 का खराब फसल का मुआवजा तमाम किसानों को नहीं मिला है। पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल के चक्कर में उलझाया जाता रहा है। विशेष गिरदावरी करवा मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में एमएसपी, गारंटी कानून बनाने, बिजली बिल वापिस लेने, डहीना एवं कुंड में अनाज मंडिया खोलने की मांग की। विजय कुमार ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विरोध की आवाज को बुलंद किया जाएगा। धरना में खोल ब्लॉक के प्रधान अमर सिंह राजपुरा, सूर्यकांत, अजय सिंह, रविंद्र सरधना, पारस समेत अन्य नागरिक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें