सोनीपत। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौतम ने आशा वर्कर भर्ती 2025 में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच मांगी। उन्होंने वीरवार को पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि महावीर कॉलोनी यूएचस में मेरिट से कम अंक वालों को नियुक्ति मिली। गौतम ने स्वतंत्र जांच कमेटी और विभागीय रिकॉर्ड की जांच की मांग की।