रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-साबरमती एक्सप्रेस का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन रेवाड़ी से होकर गुजरेगी जिससे जिले के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली सराय-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 27 व 30 दिसंबर को दिल्ली सराय से सुबह 8:10 पर रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी। 9:47 बजे ट्रेन प्रस्थान कर अगले दिन रात 12 : 30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04061 साबरमती-दिल्ली सराय एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 व 31 दिसंबर को साबरमती से सुबह 5 : 30 मिनट पर रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी और 4:40 बजे प्रस्थान कर रेवाड़ी जंक्शन पर रात 9 बजकर 40 बजे पहुंचेगी। यहां से 9 बजकर 42 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, जंक्शन, फालना, आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।