फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस 17 से 20 फरवरी तक होगी संचालित

Sat, 31 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
इसकी वजह से गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 17 फरवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 51973 मथुरा-जयपुर ट्रेन 17 फरवरी व 20 फरवरी को मथुरा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बांदीकुई तक संचालित होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन बांदीकुई-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी ट्रेन 18 फरवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें