फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पलवल सचिवालय में प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करतीं स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह से पलवल सचिवालय में मिला। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक बातचीत का दौर शुरू हुआ है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि वार्ता आगे भी जारी रहेगी। इस विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।
कमेटी ने पहले स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के लिए समय देने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने संदेश भेजकर 8 फरवरी के बाद मिलने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में 16 फरवरी को प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। कमेटी का कहना है कि सरकार और आंदोलनरत नागरिकों की सकारात्मक सोच से संवाद का रास्ता खुला है, जिससे आम जनता में नई उम्मीद जगी है।
प्रतिनिधिमंडल में कृष्णा देवी सरपंच भगवानपुर, सतीश सूबेदार, अभय सिंह फिदेरी, बीरेंद्र सिंह फौजी, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सुरेश कुमार, रामगिरी देवी, निर्मला देवी, गीता देवी और शंकुतला देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें