फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपेंद्र हुड्डा बोले - कांग्रेस की सरकार बनने पर रेवाड़ी आएगी मेट्रो

Sun, 07 May 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बेरली में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को कोसली हलके के बेरली में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीपेंद्र ने आह्वान किया कि भाजपा के लोगों का सत्ता का घमंड तोड़ो और हाथ से हाथ जोड़ो। उन्होंने भाजपा-जजपा सरकार पर इलाके के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि 9 साल में इस सरकार ने इलाके के लिए कोई नई परियोजना लाना तो दूर, मनेठी एम्स का काम भी शुरू नहीं कराया। सरकार इस इलाके के साथ भेदभाव बंद करे और तुरंत मनेठी एम्स का काम शुरू कराए।
उन्होंने कहा कि हांसी बुटाना नहर को भी ये सरकार भूल गयी है। कोसली को अपनी कर्मभूमि बताते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2014 के बाद हरियाणा में एक इंच मेट्रो का काम आगे नहीं बढ़ा, जबकि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा में 42 किलोमीटर मेट्रो का काम हुआ और 4 शहरों को मेट्रो से जोड़ा गया। दीपेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बहादुरगढ़ मेट्रो रोहतक तक और गुड़गांव मेट्रो रेवाड़ी तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन श्याम यादव ने किया था। इस अवसर पर विधायक राव दान सिंह, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक चिरंजीव राव, पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, ओमप्रकाश डाबला, विनोद, इंद्रजीत व रिंकु सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें