फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मृत्यु भोज बंद करने और डीजे बजाने पर रोक लगाने का लिया निर्णय

Sun, 28 Dec 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
संतोष देवी धर्मशाला में मीटिंग करते धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धानक समाज रेवाड़ी ब्लॉक की बैठक रविवार को संतोष देवी धर्मशाला में राज सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सामाजिक बुराइयों का विरोध किया गया। सर्व सम्मति से मृत्यु भोज बंद करने और डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह निर्णय लिया गया कि समाज को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा के प्रति समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था जल्द की जाएगी। मृत्यु भोज को बंद करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
समाज के लोगों ने एचकेआरएन के तहत की जाने वाली भर्तियों को बंद कर नियमित भर्ती करने की मांग की। चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने धानक समाज की धर्मशाला के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सहयोग से जमीन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, टीनू प्रधान, सुभाष सोलंकी, धर्मेंद्र कुमार प्रधान खोल ब्लॉक, गुलशन कुमार प्रधान डहीना ब्लॉक, सुधीर व अन्यों ने अपने विचार रखे।

धारूहेड़ा ब्लॉक की कमेटी का किया गठन
बैठक के बाद धानक समाज की धारूहेड़ा ब्लॉक की कमेटी का गठन किया गया। इसमें शीशराम ठेकेदार को प्रधान, देवेंद्र खरेरा, सुरेंद्र कुमार और जयपाल ढाकिया को उप-प्रधान, सचिन इंदौरा को महासचिव, शमशेर सिंह को सह सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र तुर्कियावास को सह कोषाध्यक्ष, प्रेस सचिव रामबीर खनगवाल, ईश्वर बागड़ी को सह प्रेस सचिव, संरक्षक गुलशन कुमार को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह, वजीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुनील खनगवाल, विकास कुमार, हंसराज, सोमदत्त को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें