फोटो : 8धानक समाज की बैठक में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : समाज
कोसली। नाहड़ ब्लाॅक के धानक समाज की बैठक रविवार को कोसली में सूबेदार रामकिशन इंदौरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें धानक समाज को नशे से दूर रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन दयाराम मोरवाल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज को नशे की बुराई से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा। समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
मीटिंग में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश डाबला, प्रधान हेडमास्टर वेदप्रकाश ,महेंद्रसिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल, जेई विजय डाबला, रवि प्रकाश इंदौरा, रामोतार ने अपने विचार रखे।
बैठक के बाद धानक समाज की नाहड़ ब्लाॅक की कमेटी का गठन किया गया। इसमें मुकेश कुमार प्रधान, नरेश कुमार इन्दौरा उप-प्रधान, मोहित इन्दौरा महासचिव, बिक्रम सिंह कान्हड़वास सह सचिव, राकेश कोषाध्यक्ष, मातूराम डाबला सह कोषाध्यक्ष, प्रेस सचिव संदीप डाबला, समन्वयक प्रताप सिंह नाहरगढ़, संरक्षक रामोतार नाहड़ और कार्यकारिणी सदस्य फकीर चंद, छाजूराम भाकली, राजसिंह मोरवाल बनाए गए हैं।