फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ताइक्वांडो एसोसिएशन बनाने का लिया निर्णय

Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 31बैठक में जानकारी देते ताइक्वांडों कोच। स्रोत : कोच - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के विभिन्न 15 स्कूलों के ताइक्वांडो कोचों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें ताइक्वांडो को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मौजूद ललित मोहन, पवन, दीपक, महेश समेत अन्य कोच ने ताइक्वांडों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही रेवाड़ी ताइक्वांडो एसोसिएशन बनाने का निर्णय लिया। कहा कि इसका उद्देश्य अच्छा मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन का उद्देश्य बच्चों को उच्च स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करना और उन्हें अपनी मेहनत का फल दिलाना है। एसोसिएशन के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर इस्शांग, महावीर, देविंदर, नेहा, वर्षा, छत्तरपाल, बलराम, विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें