फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई में सहयोग देने का लिया निर्णय

Tue, 02 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान को और गति प्रदान करने के लिए वीर भगत सिंह युवा दल का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अभिषेक मीणा से मिला और उन्हें इस अभियान को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दल के प्रधान दिनेश कपूर ने किया। उन्होंने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि उनकी संस्था इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का साथ देगी। इस अवसर पर संस्था की ओर से उपायुक्त महोदय को गुरु नानक देव का स्वरूप, शहीद-ए-आजम भगत सिंह व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र, भगवद्गीता और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि स्वच्छता न केवल नगर की छवि को निखारती है बल्कि स्वस्थ समाज की आधारशिला भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें