फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रैली में शामिल होंगी आशा कार्यकर्ता

Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से संबंधित आशा कार्यकर्ता यूनियन के आह्वान पर 4 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर श्रमिकों की रैली होगी। इसमें आशा कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगी। यह रैली ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के आह्वान पर की जा रही है, जिसमें आशा वर्कर सहित विभिन्न स्कीम वर्कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। सचिव संतोष यादव ने बताया कि हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रमुख मांगों में आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मासिक मानदेय 28 हजार रुपये करने, सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें