फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन पहले कुरुक्षेत्र विवि से लापता बी-टेक के छात्र का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बी-टेक कर रहे हिसार निवासी एक छात्र की रेवाड़ी के झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस भी इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

हिसार के विद्युत नगर गली नंबर 2 निवासी 22 वर्षीय निखिल कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बी-टेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। 25 सितंबर को वह यूनिवर्सिटी से घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके बाद से ही वह गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 27 सितंबर को परिजनों ने कुरुक्षेत्र में ही उसकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। बुधवार की सुबह निखिल का शव झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर खून से लथपथ मिला। पुलिस इसे आत्महत्या या फिर हादसा यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा इसकी सूचना निखिल के परिजनों को दी। वीरवार को निखिल के शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें