फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से कंपनी के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव जोनावास के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के बसई ऐनक्लेव में रहने वाला जोगिंद्र औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में एक कंपनी में कार्यरत था। वह गुरुग्राम से धारूहेड़ा कंपनी में जा रहा था। गांव जोनियावास के पास सर्विस लेन पर पैदल जाते वक्त तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ सड़क पर पड़े जोगिंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जोगिंद्र के भाई जसवीर की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें