फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत, एक घायल

Mon, 10 Apr 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार रात को मसानी बैराज के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। बाइक सवार युवक मथुरा में घूमकर वापस नीमराना जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार बिहार के जिला आरा के गांव दलीपुर निवासी मुकेश नीमराणा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था और वर्तमान में राजस्थान के नीमराणा कस्बे में किराए पर रहता था। वह बाइक पर अपने साथी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव कोर्रा खुर्द निवासी अनुराग के साथ मथुरा घूमने गया था। मुकेश बाइक चला रहा था, जबकि अनुराग पीछे बैठा था। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके दो दोस्त प्रेम प्रताप और भूरा कुमार भी थे। धारूहेड़ा से नीमराणा जाते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास पीछे से तेज रफ्तार क्विड कार ने मुकेश और अनुराग की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और कार अनुराग को कुचलते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार प्रेम प्रताप और भूरा ने बाइक से कार का पीछा कर रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायल मुकेश को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मुकेश कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें