फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक चिरंजीव ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले - हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार

Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते विधायक चिरंजीव राव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की शिव कॉलोनी में विधायक चिरंजीव राव ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने विधायक चिरंजीव राव के सामने बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, कुड़े की समस्या, कच्ची गलियों, बरसाती पानी निकासी आदि की समस्याओं को रखा। वार्ड वासियों की मुख्य मांगें थी कि उनके यहां कोई सामुदायिक भवन नहीं है, रेलवे ओवरब्रिज का रेलवे कॉलोनीवासी सही तरीके से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, पीने का पानी दो दिन में एक बार आता है, शिव कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है, सीवर ओवरफ्लो की समस्या है और सड़कें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बात भी की और प्रशासन की मदद से समस्याओं का समाधान के लिए आश्वासन भी दिया। राव ने कहा पानी के पानी की तो पूरे शहर को समस्या है मैंने विधानसभा में भी सवाल किया था कि शहर की जनसंख्या बढ़ चुकी है अब वाटर स्टोरेज ज्यादा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रेवाड़ी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनहित के कार्यों को भाजपा करना नही चाहती है, लोगों की समस्याएं से मौजूद सरकार को कोई सरोकार नहीं। उन्हाेंने दावा किया कि आगामी चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 80 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक मुकेश ठाकुर, केके सक्सेना, सचिन राव भुरथला, भूप सिंह, बलवीर सिंह, जनक रोहित, हरि सिंह, दलिप सिंह ठेकेदार, सतीश कुमार, राजेश खीची, सविता भार्गव, बाल किशन गोड, सुनील कुमार जैन, गजराज, प्रकाश दौचया, किशन लाल वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें