फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन दिन बाद नहर से बरामद हुआ युवक का शव, बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

Thu, 07 Dec 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। तीन दिन से लूखी गांव के लापता हुए युवक की तलाश में जुटे नाहड़ क्षेत्र के युवाओं व गोताखोरों ने वीरवार की दोपहर 27 वर्षीय तरुण के शव को जवाहर लाल नेहरू कैनाल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लूखी निवासी तरुण 5 दिसंबर को अपने दो दोस्तों के साथ घुमने गया था, लेकिन वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अगले दिन सुबह उसकी तलाश शुरू की तथा नाहड़ चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। परिजनों के साथ उसकी तलाश में पुलिस भी लगी। इसके बाद इलाके के आस पास के गांवों से गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली तो रेवाड़ी से गोताखोर बुलाए गए। बुधवार को दिनभर तलाश के बाद रात को अभियान रोक दिया गया। वीरवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की तो दोपहर एक बजे नहर से शव को बाहर निकालने में सफलता मिली। नाहड़ चोकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के कहने अनुसार पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाने के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेजा गया है।


परिजनों ने बुधवार को तरुण की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। संभावना जताई गई थी कि तरूण नहर में डूब गया है। इसके बाद नहर में दो दिन की तलाश के बाद शव मिल गया है। अभी परिजनों ने तरूण के नहर में डूब कर आत्महत्या या कोई ओर घटना घटी हैं। इस सम्बंध में कोई जानकारी या शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, चौकी प्रभारी, नाहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें