फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर से लापता युवक का तालाब में मिला शव

Sun, 07 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव लिसान में तालाब में युवक के शव की तलाश करते हुए गौताखोर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लिसान गांव से लापता एक मंदबुद्धि युवक की गोताखोरों की टीम गांव के तालाब में घंटों तक तलाश करती रही। आखिरकार शनिवार सुबह शव मिल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

संजय यादव मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 4 अप्रैल को वह अचानक घर से गायब हो गया था। संजय की चप्पलें गांव के तालाब के बाहर मिली थी। इससे उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने गोताखोरों को बुलाया। शुक्रवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। शनिवार सुबह गोताखारों ने फिर तलाश शुरू की। युवक का शव तालाब की सीढ़ियों के पास मिल गया। पुलिस युवक के जोहड़ में डूबने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें