फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी बैराज पर एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला है। मृतक राजस्थान का रहने वाला है और मानेसर की कंपनी में नौकरी करता था। खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला टोंक के गांव बरोनी निवासी बिरजू (31) कस्बा धारूहेड़ा के मातादीन नगर में परिवार के साथ किराये पर रहता था। बिरजू गुरुग्राम स्थित मानेसर की एक कंपनी में कार्यरत था। बीते दिन वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा।
बिरजू का शव दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी बैराज पर एक पेड़ पर लटका मिला। शव को पेड़ पर लटका देख वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली थी। जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त बिरजू के रूप में हुई। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें