फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संगवाड़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी में वीरवार की सुबह गांव निवासी युवक भूपेंद्र (21) का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सुबह ग्रामीण टहलने के लिए स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल के पीछे एक पेड़ पर युवक का शव लटकता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच और पुलिस को दी। बताया गया कि भूपेंद्र बुधवार शाम को घर से निकला था और वीरवार सुबह उसका शव मिला।
विज्ञापन


भूपेंद्र अपने पिता जगराज की दो संतानों में बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन ही रह गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन:
कसोला थाना के एचएचओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के नशे की आदत की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि पिता ने भी की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें