फोटो 13नई अनाज मंडी का दौरा करते डीसी। डीपीआरओ
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने 16 नवंबर को नई अनाज मंडी में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह को लेकर समारोह स्थल का दौरा किया। डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से महाराजा शूर सैनी जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। डीसी ने इस समारोह के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी प्रकार की पार्किंग स्थल का भी दौरा किया। मौके पर उनके साथ एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीएसपी सुरेश कुमार, एक्सईएन अश्विनी कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद