फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर-4 में पेड़ों की कटाई पर डीसी ने लिया संज्ञान

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीप
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सेक्टर-4 में पेड़ों की कटाई को लेकर आई शिकायत पर डीसी ने नगरपरिषद व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा, डीसी ने हांसाका गांव में गंदे पानी के नाले की साफ-सफाई करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। डीसी ने जिला नगर योजनाकार अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अवैध कब्जे व अवैध प्लाटिंग करने वाले पर कार्रवाई करें। इनके अतिरिक्त समाधान शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका डीसी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निपटान करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागाध्यक्ष की ओर से शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाए। इस मौके पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह व सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें