फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी बोले- पानी के अधिक से अधिक सैंपल लेंकर उनकी जांच कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसी अभिषेक मीणा ने की जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक
विज्ञापन




रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला जल एवं सीवरेज मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी पेयजल आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। डीसी ने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी के अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएं तथा समय-समय पर उनकी जांच कराई जाए।
यदि किसी क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने गांवों में स्थित जलघरों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पाइपलाइन में लीकेज होने पर तुरंत ठीक करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पानी की बर्बादी को हर हाल में रोका जाए। इसके लिए जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए जिला के सभी गांवों के साथ-साथ स्कूल, महाविद्यालय, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों और बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी पेयजल की उचित व्यवस्था हो।
बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत 22 मार्च तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायत निवारण नंबर 18001805678 भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक पानी से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ संजय सिंह, एसडीओ विनोद बागड़ी, जिला को-ऑर्डिनेटर योगेंद्र सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें