रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहें, ताकि शिकायतों का जल्द निपटारा किया जा सके। साथ ही शिकायतों पर की गई कार्रवाई को नियमित रूप से अपडेट भी करें। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, टैक्स, श्रम विभाग, परिवार पहचान पत्र, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व तथा नगर निकाय से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।