फोटो : 04डीसी अभिषेक मीणा गांव बैरियावास में अरावली किसान क्लब के शुभारंभ अवसर पर प्रदर्शनी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को गांव बैरियावास में अरावली किसान क्लब का शुभारंभ किया। किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला को इस क्लब का प्रधान बनाया गया।
डीसी अभिषेक मीणा द्वारा इस अवसर पर कृषि व बागवानी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। डीसी ने सर्व प्रथम पहलगाम (कश्मीर) में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीसी ने किसानों को कहा कि जिला के किसान अन्य जिलों के किसानों की अपेक्षा कम रसायन व उर्वरक का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि व बागवानी विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं। डीसी ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय अवार्ड प्राप्त करने वाले किसान संजय यादव, राजबाला, रितिक यादव व खुशी एग्रो प्राइवेट लिमिटिड तथा जिला स्तरीय अवार्ड प्राप्त करने वाले किसान सूबे सिंह व बिरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बागवानी एक्सपो में लक्की ड्रा के माध्यम से मिनी ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसान माैजूद रहे।