फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कालूवास व शास्त्री नगर में गंदे पानी की निकासी के लिए डीसी ने दिए आदेश

विज्ञापन
फोटो : 7समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। कालूवास व शास्त्री नगर में गंदे पानी की निकासी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए शिकायत का समाधान करने को कहा है।
विज्ञापन

गांव करनावास, मॉडल टाउन व सेक्टर-4 की ग्रीन बेल्ट में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांच करते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
शहर के लक्ष्मी नगर में पेयजल की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पाइपलाइन सही करने व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें