फोटो : 23गांव भाड़ावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली। स्रोत : विभ
रेवाड़ी। गांव भाड़ावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी अपनाओ का संदेश लेकर पहुंची मोबाइल वैन का ग्रामीणों ने स्वागत किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर योगेश कुमारी ने बताया कि कम लिंगानुपात वाले क्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बेटियों के प्रति चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम में बेटी बचाने, बेटी पढ़ाओ व बेटी अपनाओ को सफलता मिल रही है। ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति देश और प्रदेश की सरकारें निरंतर प्रयासरत है। जिले के भी सभी गांवों में बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर संतोष, राजेश, शुभलता, सुशीला, नीलम व सेविकाएं, नीरू, राजबती, शारदा, शकुंतला ने योगदान दिया।