छात्राओं को जानकारी देती महिला शिक्षक
- फोटो : Rewari
पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। इसी के साथ अंडर ग्रेजुएट प्रथम वर्ष में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की दूसरी कटऑफ लिस्ट भी आज आएगी।
हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर एमए, एमकॉम, एमएसी व अन्य पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरु हुई थी। इसके तहत जिला के विभिन्न कॉलेजों की पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका मंगलवार तक ही मिलेगा। शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को आ चुकी है। सात जुलाई तक फीस जमा करने के बाद 9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होनी है।
पहली कटऑफ में बीकॉम ऑनर्स 95.4 के साथ रहा था टॉप पर
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आइजीयू) मीरपुर से संबंधित सभी कॉलेजों में पहली कट लिस्ट दो जुलाई को लगी थी। ठीक एक सप्ताह बाद मंगलवार को ही दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी होगी। पहली कटऑफ लिस्ट में बीकॉम में सबसे ज्यादा मारामारी रही थी। शहर के केएलपी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स कटऑफ 95.4 के साथ टॉप पर रहा था। सेक्टर-18 महिला कॉलेज में बीकॉम 91.2 के साथ पहली पंसद बनी। दूसरे नंबर पर नॉन मेडिकल को विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा तरजीह दी। नॉन मेडिकल में सर्वाधिक केएलपी में 89.6 गई कटऑफ रहा।