फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टमर केयर से मदद मांगी तो हो गई 60 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव लाधुवास गुर्जर निवासी एक व्यक्ति से शातिर ठगों ने मदद करने के बहाने बैंक खाता हैक कर करीब 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाधुवास गुर्जर निवासी वेदप्रकाश 10 फरवरी को शहर के एक एटीएम से नकदी निकालने के लिए आया था। 10 हजार रुपये निकालने के बाद अगली 15 हजार रुपये की राशि एटीएम मशीन से नहीं निकली। इसके बाद वेदप्रकाश ने गुगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर मदद मांगनी चाही, लेकिन शातिर ठगों ने वेदप्रकाश से उसका खाता नंबर व अन्य जानकारी लेकर उसके खाते से 60 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने कस्टमर केयर नंबर पर दोबारा संपर्क किया तो उस नंबर पर कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल में मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी मिली। इसके बाद उसने बैंक में संपर्क किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें