फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हुई फसल का क्षतिपूर्ति मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा : समय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रेवाड़ी जिले के किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए दिया गया मुआवजा ऊंट के मुहं में जीरा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिले के किसानों के साथ भेदभाव किया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह के नेतृत्व में किसान संगठन गांव गांव जाकर मुंडलाना में होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए लोगों से अपील कर रहे है।
उन्होंने बताया कि सरकार देश के गौरव पहलवान बेटियों के साथ अन्याय कर रही है। इसके विरोध में 4 जून को होने वाली मुंडलाना महापंचायत होगी। तानाशाही सरकार के खिलाफ किसान आर पार की लड़ाई का फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी के 2712 किसानों के खाते में लगभग 1.93 करोड़ रुपए डाले गए हैं। जबकि 2112.62 एकड़ खराब दिखाई है। गांव में पटवारियों द्वारा जो विशेष गिरदावरी की गई थी उसमें सरकार के दबाव में धांधली की गई है। वहीं फसल बीमा योजना का मुआवजा भी बीमा कंपनी लंबित करती जा रही है। इस मौके पर जिला प्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राठी महिला प्रधान लक्ष्मीबाई, डॉ रोहतास, सवाचंद नम्बरदार, लोकेश, जगदीश, राजकुमार, अनुप कुमार, चुन्नीलाल, वेदप्रकाश, अशोक, रामेश्वर, हरिओम, विक्रम तंवर,देशराज सहित अन्य किसान मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें