फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: झोटा गैंग के शूटरों को आज सुनाई जाएगी सजा, फाइनेंसर से रंगदारी मांगने और पुलिस पर हमले का मामला

Mon, 13 Feb 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मोहल्ला आजाद निवासी बालमुकेश सैनी से झोटा गैंग के शूटर संदीप सोनी ने जुलाई 2018 में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। रंगदारी मांगने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2018 में झोटा गैंग के शूटरों द्वारा एक फाइनेंसर से रंगदारी मांगने व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट ने सभी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने एक आरोपी को बरी भी कर दिया है। दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन


शहर मोहल्ला आजाद निवासी बालमुकेश सैनी से झोटा गैंग के शूटर संदीप सोनी ने जुलाई 2018 में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। रंगदारी मांगने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने आरोपियों को पटौदी के पास घेर लिया था। घेराबंदी के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद झोटा गैंग के शूटर शहर के मोहल्ला नई आबादी निवासी संदीप सोनी व प्रदीप सोनी, गांव चांदनवास के रहने वाले रवि उर्फ बिल्लारी, मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी विरान उर्फ डैनी, गांव बोलनी के रहने वाले मोहन व राजस्थान के जिला अलवर के गांव ततारपुर ढोलका निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने इस मामले में एक अन्य युवक कुलजीत को आरोपी बनाया था। पुलिस द्वारा रखे गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने प्रदीप सोनी, संदीप सोनी, रवि उर्फ बिल्लारी, विरान उर्फ डैनी, मोहन व राहुल को दोषी करार दिया। अदालत ने एक आरोपी कुलजीत को मामले में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें