फोटो : 05सम्मेलन का रिबन काटकर शुभारंभ करते एसडीएम होशियार सिंह। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पंजाबी बिरादरी की तरफ से दूसरा पंजाबी बिरादरी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ एसडीएम होशियार सिंह ने रिबन काटकर किया। एसडीएम ने कहा कि पंजाबी बिरादरी द्वारा कराया गया परिचय सम्मेलन एक अच्छी पहल है।
इसके साथ ही समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया है, जिसमें हर वर्ग का व्यक्ति अपनी जांच करवा सकता है। राधा कृष्ण मंदिर प्रधान केशव चौधरी ने कहा कि आज के समय में रिश्ते होना मुश्किल हो गया है। पंजाबी बिरादरी का यह दूसरा परिचय सम्मेलन है, जहां युवक युवतियों का परिचय कराया जाएगा। 400 से ज्यादा ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
परिचय सम्मेलन के साथ-साथ हृदय रोग जांच कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें मातृका अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थय जांच कर दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा, पूर्व नप चेयरमैन हरीश अरोड़ा, दिनेश कपूर, हनी सरपंच, विजय ढींगरा, संजय मक्कड़, धारी अरोड़ा, तिलक भाटिया, अभिषेक झांब, शशि जुनेजा, अनिल अरनेजा, अशोक जनेजा, कृष्ण दुआ, कृष्ण लाल महता व रमेश सहगल सहित अन्य जन उपस्थित थे।